Ambikapur news- महिला सभा का आयोजन

 

हिंगोरा सिंह

अंबिकापुर, उदयपुर 
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय नवा रायपुर  के तहत् अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सभा का आयोजन दिनांक 01.03.2025 से 07.03.2025 तक पंचायत/ग्राम / आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर पर कार्यकमो का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुये है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के संवैधानिक वैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता, उनके समानता के अधिकारो को स्थापित करने महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण की योजनाओं का प्रचार-प्रसार है।
महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण की दिशा में स्थानीय जन सामान्य का इन महत्वपूर्ण विषयों में उन्नमुखीकरण अत्यंत आवश्यक है। सरगुजा जिले में कलेक्टर के मार्गदर्शन में एवं जिला कार्यकम अधिकारी के निर्देशानुसार आज दिनांक 03.03.2025 को उदयपुर के ग्राम कुम्देवा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमे जिला महिला संरक्षण अधिकारी सुलेखा कश्यप द्वारा घरेलू हिंसा, महिलाओं के कानून एवं महिला शक्तिकरण योजना (बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ ) शक्ति सदन, प्रधानमंत्री मातृवंदना, महिला हेल्पलाईन नम्बर,) के संबंध में जानकारी दी गई। आई .सी .पी .एस. के टीम द्वारा मिशन वात्सलय, सखी वन स्टॉप के टीम द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर की जानकारी एवं चाईल्ड लाईन द्वारा चाईल्ड लाईन की जानकारी दी गई। उक्त कार्यकम में जनप्रतिनिधी, ग्राम की महिलाये, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका उपस्थित थी।

Related News