CG News: आईपीएस जीपी सिंह ने दी ज्वाइनिंग, गृह मंत्रालय के आदेश के बाद वापसी…

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा बहाली के आदेश के बाद राज्य गृह मंत्रालय ने भी आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह को ज्वाइनिंग देने के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके बाद, जीपी सिंह ने एक दिन बाद मंत्रालय में अपनी ज्वाइनिंग दे दी।

ज्ञात हो कि आईपीएस जीपी सिंह, जो 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं, उनके खिलाफ पूर्ववर्ती सरकार के दौरान एक्सटॉर्शन, आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह जैसे गंभीर मामलों में जांच की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र को उनके खिलाफ अनिवार्य सेवानिवृत्ति का प्रस्ताव भेजा था। केंद्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए जीपी सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी।

हालांकि, अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें बहाल करने का आदेश दिया, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी उनके बहाली के आदेश जारी कर दिए। अब वे अपनी नई जिम्मेदारी को संभालने के लिए मंत्रालय में लौट आए हैं।

उनकी बहाली को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं, क्योंकि जीपी सिंह की वापसी से राज्य प्रशासन में एक नई हलचल देखने को मिल रही है।

Related News