Governor Ramen Deka : राज्यपाल डेका स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज से सम्मानित

Governor Ramen Deka :

Governor Ramen Deka : डेका स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज से सम्मानित

Governor Ramen Deka :  रायपुर !  छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका को गुरुवार को राज्य स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया।


रमेन डेका को आज राजभवन में संस्था के पदाधिकारियों ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त बैज पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया।


राजभवन में आयोजित स्काउट-गाइड के एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था को पदाधिकारियों से मिलकर श्री डेका ने प्रसंन्नता व्यक्त की और कहा कि स्काउट-गाइड की समाज में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्काउट गाइड में शामिल होने के लिए प्रेरित करें जिससे उनमे अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे देश के अच्छे नागरिक बनेंगे।


छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष व रायपुर लोकसभा के सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुख्य संरक्षक राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलाें में स्काउट-गाइड योजना शुरू करने की योजना हैं।


स्काउट गाइड के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने आभार प्रदर्शन किया।

Raipur Breaking : रिश्वत देने के आरोप में अंबुजा सीमेंट के उच्चाधिकारी गिरफ्तार
Governor Ramen Deka :  इससे पूर्व राज्यपाल को मुख्य संरक्षक बैज पहनाकर डॉ. सोमनाथ यादव ने स्वागत किया।

Related News