मंच पर सीएम के सामने विधायक का बड़ा ऐलान, सुनकर दंग रह गए सब

मध्य प्रदेश के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी के ही विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए हैरान कर देने वाली घोषणा की है। उन्होंने मंच से कसम खाई है कि जब तक उनके क्षेत्र की सड़कों का निर्माण पूरा नहीं हो जाता, वे नंगे पैर ही रहेंगे।

सीएम के सामने विधायक ने छोड़े जूते-चप्पल

विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि वे आज से जूते-चप्पल का पूरी तरह त्याग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे इसमें 10 साल का समय लग जाए, लेकिन जब तक सड़कें बनकर तैयार नहीं होतीं, वे पैरों में कुछ नहीं पहनेंगे। विधायक के इस आक्रामक अंदाज को देख वहां मौजूद मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ नेता बेहद असहज दिखे।

मंत्री ने आकर कराया शांत

विधायक की घोषणा के बाद मंच पर तनाव की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत मामले को संभालते हुए पास बैठे कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार को इशारा किया। मंत्री परमार तुरंत विधायक चंद्रवंशी के पास पहुंचे और उनकी पीठ थपथपाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद उन्होंने जनहित के दूसरे विषयों पर चर्चा शुरू करवाकर माहौल को सामान्य करने की कोशिश की।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *