यूरोप के देश इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। हर दिन तापमान एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। इस तपती गर्मी के बीच ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। वहां प्रशासन लोगों को अपने घरों से एयर कंडीशनर यानी एसी हटाने के सख्त निर्देश दे रहा है। इसके लिए बाकायदा लोगों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं।

आखिर क्यों दिया गया एसी हटाने का आदेश
लंदन के काउंसिल अधिकारियों ने इस तपती गर्मी में भी लोगों को एसी हटाने को कहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रशासन का मानना है कि एसी से बहुत ज्यादा मात्रा में जहरीली गैस और प्रदूषण फैलता है। सरकार का कहना है कि पर्यावरण को बचाने के लिए एसी का इस्तेमाल सिर्फ आखिरी विकल्प के रूप में ही किया जाना चाहिए।
40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रेड अलर्ट जारी
ब्रिटेन के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। भयंकर लू के कारण वहां स्कूल बंद कर दिए गए हैं और ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग ने स्थिति को बेहद गंभीर बताते हुए जीवन के लिए खतरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद प्रशासन लोगों से एसी बंद करने और उन्हें हटाने की अपील कर रहा है।
अस्पतालों पर पड़ा बुरा असर, टले हजारों ऑपरेशन
घरों में ही नहीं, बल्कि अस्पतालों में भी एसी न होने से भारी परेशानी खड़ी हो गई है। भयंकर गर्मी और कूलिंग सिस्टम न होने की वजह से अस्पतालों ने फिलहाल के लिए कई ऑपरेशन रोक दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इस हीटवेव और एसी की कमी के कारण पूरे ब्रिटेन में 4000 से ज्यादा जरूरी सर्जरी टालनी पड़ी हैं।