सत्ता का नशा या या कुछ और, भाजपा नेता पर मारपीट का आरोप

सूरजपुर / कोतवाली थाना क्षेत्र के चम्पकनगर में पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। घायल परमानंद कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता यशवंत सिंह सहित चार लोगों ने उन्हें अकेला पाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। इसके बावजूद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामला दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि वह अकेला था

, फिर कई लोगों से मारपीट कैसे कर सकता है, जबकि आरोपी पक्ष के किसी व्यक्ति को चोट तक नहीं आई। परमानंद ने आरोप लगाया कि आरोपी राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हैं और उनके परिवार का पुलिस से भी संबंध है, जिससे निष्पक्ष जांच पर संदेह है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *