राजकुमार मल
भाटापारा-महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज भाटापारा द्वारा आयोजित चार दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ संपन्न हुआ। भगवान महेश एवं माता पार्वती की आराधना से प्रारंभ हुए इस महोत्सव में समाज के सभी वर्गों—महिला मंडल, युवा मंडल, बालक-बालिकाएँ एवं वरिष्ठजन—ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित की।
महोत्सव के प्रथम दिवस से ही विविध धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित आयोजन किया गया। बच्चों, युवाओं एवं महिलाओं के लिए शतरंज, कैरम, क्रिकेट, चित्रकला सहित अनेक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रमों में माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष राजेश झंवर सचिव
दीपक मल, माहेश्वरी महिला मंडल अध्यक्ष ममता मल ,सचिव दीपिका भट्टर , युवा मंडल अध्यक्ष रौनक मुधड़ा, सचिव अनिकेत झंवर रामरतन जी मुंदड़ा (आदित्य बिड़ला समूह), बिलासपुर ज़ोन अध्यक्ष शिव कुमार जी दम्मानी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
द्वितीय दिवस पर समाज के वरिष्ठजनों के सान्निध्य में प्रतियोगिताओं का क्रम निरंतर जारी रहा। सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कैरम में सीमा मल ,प्रियल द्वितीय,चेस में निधि मल प्रथम,डॉली बजाज द्वितीय, क्रिकेट में आरती गांधी प्रथम, वुमन ऑफ मैच ममता मल रही ।पुरुष वर्ग में प्रवीण राठी की टीम प्रथम,अजय मल की टीम द्वितीय रही, चेस में श्रीं धर मल प्रथम सक्षम मल द्वितीय, कैरम श्याम झंवर प्रथम,अभिजीत महेश्वरीद्वितीय, टेबल टेनिस में संचित राठी प्रथम,अनिकेत झंवर द्वितीय रहे, संचित मेनऑफ मैच भी रहा।
तृतीय दिवस पर प्रभात फेरी, ध्वजारोहण, सामूहिक नाश्ता, वृक्षारोपण, शरबत वितरण एवं भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महेश्वरी महिला मंडल, युवा मंडल एवं माहेश्वरी सभा के संयुक्त प्रयासों से इन सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का सफल संचालन हुआ। पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के संदेश को सुदृढ़ करते हुए आयोजित वृक्षारोपण एवं शरबत वितरण कार्यक्रमों की व्यापक सराहना की गई।
सायंकाल आयोजित भव्य पुरस्कार वितरण समारोह में विशिष्ट अतिथि श्री ताराचंद चाचा (बेमेतरा) एवं श्
रमेश भट्टर (तिल्दा) की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं, मेधावी छात्र-छात्राओं एवं समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।समाज की धरोहर के रूप मे बुजुर्गों का सम्मान किया गया।
इस महोत्सव की सफलता में माहेश्वरी सभा, महेश्वरी महिला मंडल, युवा मंडल तथा समाज के सभी परिवारों का उल्लेखनीय योगदान रहा । सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवकों ने समर्पण भाव से योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में सभी ने भगवान महेश से समाज की सुख-समृद्धि, उन्नति, उत्तम स्वास्थ्य एवं अखंड एकता की कामना करते हुए “जय महेश” के उद्घोष के साथ महोत्सव का समापन किया।