भानुप्रतापपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ 0 से 5 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया गया। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित कर स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर रहे। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शचिन्द्र गोटा, शाचेन्द्र सोलंकी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में बच्चों के माता-पिता ने भाग लिया। अतिथियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी से वंचित न रहे।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान निर्धारित बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। विभाग ने सभी अभिभावकों से सहयोग करने और अपने बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक दिलाने की अपील की।
भानुप्रतापपुर में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

28
Jun