बलौदा बाजार : डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सकरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” के अनुरूप विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं योग के महत्व पर आधारित प्रेरणादायक विचारों के साथ हुआ। पी.टी. शिक्षक गौरव प्रकाश शर्मा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति एवं अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। विद्यालय के प्राचार्य भी योग सत्र में शामिल हुए और विद्यार्थियों को नियमित योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का सर्वोत्तम माध्यम है तथा स्वस्थ जीवन के लिए इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के प्रति सम्मान की भावना को भी सुदृढ़ करने वाला रहा।