Salman Khan Panvel Farmhouse Dispute: सोशल मीडिया पर नहीं चलेगी मनमानी, सलमान खान और पड़ोसी के जमीन विवाद पर बॉम्बे हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से जुड़ा जमीन विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस हाईप्रोफाइल मामले की सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर होने वाली बयानबाजी को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने साफ लफ्जों में कहा कि सोशल मीडिया किसी को भी यह आजादी नहीं देता कि वह किसी भी व्यक्ति, चाहे वह कोई आम नागरिक हो या कोई बड़ी हस्ती, उसके खिलाफ मानहानिकारक और आपत्तिजनक बातें पोस्ट करे।

हाईकोर्ट ने पड़ोसी को दी वीडियो हटाने की सलाह

बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस शर्मिला देशमुख ने मामले की सुनवाई (Bombay High Court Hearing Salman Khan) के दौरान सलमान खान के पड़ोसी केतन कक्कड़ से सीधे तौर पर कहा कि वे एक्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाले गए सभी विवादित पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटाने पर विचार करें। अदालत ने केतन कक्कड़ से सवाल भी किया कि जब यह पूरा विवाद पहले से ही कोर्ट के अधीन चल रहा है, तो फिर इस तरह से सोशल मीडिया का सहारा लेकर छवि खराब करने की कोशिश क्यों की जा रही है।

पड़ोसी का आरोप, सलमान के दबाव में रद्द हुई जमीन

यह पूरा विवाद महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित पनवेल के अर्पिता फार्म्स (Salman Khan Arpita Farms Panvel) के पास मौजूद ढाई एकड़ पहाड़ी जमीन को लेकर है। अमेरिका से लौटे रिटायर्ड एनआरआई केतन कक्कड़ का दावा है कि यह जमीन उनकी है। कक्कड़ का आरोप है कि महाराष्ट्र वन विभाग ने सलमान खान के रसूख और प्रभाव में आकर उनकी इस जमीन का आवंटन अचानक रद्द कर दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके प्लॉट तक जाने वाले रास्ते को एक बड़ा गेट लगाकर बंद कर दिया गया, वहां की बिजली काट दी गई और उनके इको-फ्रेंडली घर व गणपति मंदिर को भी नुकसान पहुंचाया गया।

सलीम खान से रहे हैं पुराने पारिवारिक रिश्ते

दिलचस्प बात यह है कि 1990 के दशक में जब केतन कक्कड़ ने यह जमीन खरीदी थी, तब सलमान खान के पिता सलीम खान (Salim Khan) के साथ उनके पारिवारिक रिश्ते काफी अच्छे हुआ करते थे। दोनों परिवार अक्सर एक-दूसरे से मिलते थे, लेकिन साल 2019 में इस ढाई एकड़ जमीन (Panvel Land Dispute Case) को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दूसरी तरफ, सलमान खान के वकीलों ने इन तमाम आरोपों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि कक्कड़ की जमीन का सौदा अवैध होने की वजह से रद्द हुआ था, जिसके बाद से वे जानबूझकर सलमान खान को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया (Defamation Case Against Ketan Kakkar) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *