पूर्व और वर्तमान आईएएस अधिकारियों ने श्री रे को दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के सीनियर ब्यूरोक्रेट और 50 से अधिक अंग्रेजी किताबों के लेखक, टिप्पणीकार, अंतरराष्ट्रीय मामलों के जानकार बी.के.एस.रे के निधन के उपरांत रायपुर के सर्किट हाउस में उनको श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के बहुत सारे ब्यूरोक्रेट, पुलिस अधिकारी उनके परिवारजन मित्र, पड़ोसी, साहित्यकार, पत्रकार उपस्थित हुए। सभी ने बी.के.एस.रे के सहज व्यक्तित्व सौम्यता और मिलन सरिता की तारीफ की। स्व. बी.के.एस.रे की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जो सक्रियता थी उसको लोगों ने याद किया। बी.के.एस.रे को श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व चीफ सेक्रेटरी डॉ. सुयोग मिश्रा, अजय सिंह, डॉ. इंदिरा मिश्रा, एमके राउत, बीएल तिवारी, संजय अलंग, चीफ सेक्रेटरी विकासशील, आज की जनधारा के प्रधान संपादक सुभाष मिश्र सहित परिवारजन, साहित्यकार, पत्रकार ने उनके लेखन की उनके व्यक्तित्व की उनके साथ काम करने की अपने अनुभव की तारीफ की। वर्तमान चीफ सेक्रेटरी विकासशील ने कहा कि बीकेएस रे के साथ काम करना मौक मिला जब वह कोरिया कलेक्टर थे। तब बीकेएसरे साहब बिलासपुर के कमिश्नर थे और समय कमिश्नर कमिश्नरी का एक अपना रुतबा होता था। उनके साथ काम करके उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ। एमके राउत ने बीकेएसरे के व्यक्तित्व में प्रकाश डाला। एम.के. राउत ने बी.के.एस.रे की जीवन शैली, लेखन कला की तारीफ करते हुए कहा कि वे इंग्लिश किताब के लेखन अलावा दर्शनिक और चिंतक भी थे। पूर्व चीफ सेक्रेटरी अजय सिंह ने बी.के.एस.रे कमित्व और कृतित्व की तारीफ की। अजय सिंह ने कहा कि एक संवेदनशील व्यक्ति बताया। डॉक्टर इंदिरा मिश्रा और डॉक्टर सुयोग मिश्रा ने जो कि उनसे बहुत निकट थे अपने निकटता और उनके साथ अपने अनुभव को साझा किया। पूर्व चीफ सेक्रेटरी डॉ. सुयोग मिश्रा ने कहा कि बीकेएस रे की सादगी और मुस्कुराहट हमेशा याद रहेगी। उनसे जबकी मिलो तो उनको निश्चल मुस्कान हमेशा आम का स्वागत करती थी। आईएएस अविनाश चंपावत ने उनकी किताबों का जिक्र करते हुए उन्हें संवेदनशील व्यक्ति बताया। बी.एल. तिवारी ने कहा कि वे सुंदरनगर रायपुर में उनके पड़ोस में रहे कभी नहीं लगा की वे हमारे सीनियर है।
श्रद्धांजलि सभा में डॉक्टर सुशील त्रिवेदी पूर्व आईजी राजीव माथुर, पीएससी के चेयरमेन आर.एस. विश्वकर्मा नरेंद्र शुक्ला, डॉ. राकेश गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, कर्नल चारुधर दीवान उनकी बिटिया उर्वशी, दामाद ने उन्हें वट वृक्ष की तरह बताया जो सबको हर समय खुशी प्रदान करते थे। कार्यक्रम का संचालन उनकी नातिन ने किया। श्रद्धांजलि सभी को पत्रकार उचित शर्मा साहित्यकार ने भी संबोधित किया। सभा में वीरेंद्र पांडे, डॉ. राकेश गुप्ता, निहारिका बारिक, नेहा चंपावत, पूर्व आईएएस राजीव कुमार, नरेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास, सुधीर सक्सेना, रमेश अनुपम, डॉ. कमलेश अग्रवाल, सुरेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में आईएएस उपस्थित थे।