अल्ट्राटेक रावन सीमेंट वर्क्स में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

बलौदा बाजार

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के उपलक्ष्य में रावन सीमेंट वर्क्स में ईस्ट क्लस्टर के सीओओ आशीष पनपलिया, इकाई प्रमुख, वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

पूरे प्लांट परिसर में विभिन्न स्थानों पर टूल बॉक्स टॉक एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। सभी कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में पौधारोपण कर उनकी देखभाल एवं उन्हें वृक्ष के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया।

सी एस आर एवं पर्यावरण विभाग की टीम द्वारा आसपास के गांवों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें ग्रामीणों को वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त ट्रक यार्ड में वाहन चालकों के बीच भी पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *