Mumbai (मुंबई)। डेविड धवन यानी हिंदी सिनेमा के वो डायरेक्टर जिन्होंने हमें ‘जुड़वा’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘बीवी नंबर 1’ जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दीं। अब वो अपनी 46वीं फिल्म लेकर आए हैं—‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’। लेकिन क्या आज के दौर में उनका पुराना 90s वाला कॉमेडी फॉर्मूला काम कर पाया? चलिए बात करते हैं इसी फिल्म के बारे में।
आजकल का सिनेमा बदल गया है। OTT platforms और वर्ल्ड सिनेमा देखने के बाद दर्शकों की पसंद भी बदल चुकी है। ऐसे में इस फिल्म की कहानी मनोरंजन से ज्यादा उलझी हुई और पुरानी लगती है।
क्या है फिल्म की कहानी? (Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Plot)
कहानी है जस (Varun Dhawan) की। जस और उसकी पत्नी बानी (Mrunal Thakur) की शादी को 5 साल हो चुके हैं। दोनों का तलाक होने वाला है। वजह? जस पिता बनना चाहता है, लेकिन बानी अपने करियर पर फोकस करना चाहती है। बानी, जस को आगे बढ़ने के लिए कहती है।
जस लंदन चला जाता है। वहां उसे प्रीत (Pooja Hegde) मिलती है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब बानी और प्रीत दोनों एक ही समय पर प्रेग्नेंट हो जाती हैं और जस के पास पहुंचती हैं। अब बानी कानूनी तौर पर पत्नी है और प्रीत का भाई रणधावा (Jimmy Sheirgill) हमेशा बंदूक ताने खड़ा रहता है। बस, यहीं से शुरू होता है छुपाने और भागने का सिलसिला, जिसमें जस का दोस्त (Maniesh Paul) उसकी मदद करता है।
फिल्म का रिव्यू: क्यों खटकती है पटकथा?
फिल्म की स्क्रिप्ट यूनुस सजावल ने लिखी है और डायलॉग्स फरहाद सामजी के हैं। फिल्म देखते समय आपको सलमान खान और गोविंदा की पुरानी फिल्मों की याद आएगी। वही लव ट्रायंगल (love triangle) और गलतफहमियों से कॉमेडी पैदा करने की कोशिश। लेकिन इस बार कहानी में कोई नयापन (freshness) नहीं है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स ही हंसा पाते हैं, बाकी पूरी फिल्म दर्शकों को बांधने में नाकाम रहती है।