Delhi Malviya Nagar Fire Accident: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से इस वक्त की बेहद दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। बुधवार सुबह यहां एक नामी रेस्टोरेंट और उसके ऊपर चल रहे अवैध गेस्ट हाउस में भीषण आग (massive fire in Delhi) लग गई। इस भयानक अग्निकांड में कम से कम 21 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है, जबकि राहत और बचाव दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। बताया जा रहा है कि मरने वालों में सबसे ज्यादा संख्या विदेशी मूल के नागरिकों की है, जो अफ्रीकी देशों से भारत आए थे।
इलाज कराने आए थे दिल्ली, खुद समा गए मौत के मुंह में
यह हादसा जितना भयानक है, इसकी पीछे की कहानी उतनी ही दर्दनाक है। दरअसल, मालवीय नगर के जिस रेस्टोरेंट (Malviya Nagar restaurant fire) में यह आग लगी, उसके ठीक सामने मैक्स हॉस्पिटल (Max Hospital Saket) है। अस्पताल में अपने परिजनों का इलाज कराने आए कई विदेशी और भारतीय नागरिक रेस्टोरेंट की ऊपरी मंजिल पर बने गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह जब रेस्टोरेंट में नाश्ता परोसा जा रहा था, तब अचानक यह हादसा हो गया। उस वक्त बिल्डिंग और बेसमेंट में बने कमरों को मिलाकर 60 से ज्यादा लोग वहां मौजूद थे, जिन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला।
6 कमरों का था लाइसेंस, लालच में बना दिए 25 अवैध कमरे
इस जानलेवा हादसे के बाद दिल्ली प्रशासन और पुलिस की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिल्डिंग को सिर्फ 6 कमरे चलाने का ही आधिकारिक लाइसेंस (illegal guest house operational) मिला हुआ था। लेकिन ज्यादा कमाई के लालच में नियमों को ताक पर रखकर यहां 25 कमरे बना दिए गए थे। यह पूरी बिल्डिंग आहलुवालिया कंस्ट्रक्शन ठेकेदार की बताई जा रही है और इस पूरे रेस्टोरेंट-कम-गेस्ट हाउस को टिंकू बजाज (owner Tinku Bajaj) नाम का शख्स चला रहा था। हादसे के बाद से ही आरोपी मालिक टिंकू बजाज फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
शेफ का दावा—इलेक्ट्रिक चूल्हे में धमाके से भड़की आग
हालांकि, दिल्ली फायर सर्विस और फॉरेंसिक टीम अभी भी आग लगने की असली वजह तलाशने में जुटी है, लेकिन मौके पर मौजूद रेस्टोरेंट के शेफ ने एक बड़ा दावा किया है। शेफ के मुताबिक, किचन में काम करने के दौरान अचानक इलेक्ट्रिक चूल्हे में एक जोरदार धमाका (electric stove blast) हुआ, जिसके बाद चंद सेकंड में ही आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। संकरी जगह और अवैध निर्माण के कारण लोगों को भागने का रास्ता नहीं मिल पाया।