वार्ड-29 में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, शेख आजम के समर्थन में घर-घर पहुंची पूरी टीम

बिलासपुर। नगर निगम उपचुनाव में वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर तारबहार का चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। मतदान से पहले कांग्रेस ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम के समर्थन में बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने वार्ड की सड़कों पर उतरकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और शेख आजम को विजयी बनाने का आशीर्वाद मांगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड की गलियों और मोहल्लों में कांग्रेस नेताओं की सक्रिय मौजूदगी देखने को मिली। पार्टी नेताओं ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने वार्ड में घूम-घूमकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
रविंद्र सिंह और इंग्रिड मैकलाउड ने संभाली प्रचार की कमान
कांग्रेस के प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ योग आयोग केकांग्रेस के प्रचार अभियान में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य इंग्रिड मैकलाउड, महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी बत्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तज्मुल हक तथा नेता प्रतिपक्ष भारत कश्यप प्रमुख रुप से शामिल रहे। नेताओं ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करते हुए वार्ड के विकास और जनहित के मुद्दों को सामने रखा। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकला जनसंपर्क अभियान
कांग्रेस के इस अभियान में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश शर्मा, रामा बघेल, ओम कश्यप, परदेसी राज, शिल्पी तिवारी, रिंकी शुक्ला, राजू साहू, प्रशांत पांडेय, हेरी डेनियल, कमलेश लौहात्रे, मार्गरेट बेंजामिन, अब्दुल तस्लीम, विनोद जवाहर, जयपाल निर्मलकर, राजीव रतन सिंह, पूजा प्रधान, जहूर अली, शुभलक्ष्मी, चित्रलेखा साहू, उत्तरा सक्सेना, विनोद कुर्रे, एम.एम. रिजवान, सुरेश राठौड़, श्यामलाल कुर्रे, मोनू चौहान, कोमल कुर्रे, उत्तम चटर्जी, दाऊद जेम्स, राहुल दुबे, संगीत मोइत्रा, प्रदीप राज, अभिलाष रजक, रिजवान भाई, नजीर भाई, दिलीप साहू, राकेश केसरी, छोटू सलोमन, शेख सलीम, शिबू खान, विमला बाई, लता महंती, छोटी दीदी, राजकुमार बंजारे, अफसाना बेगम, जैयबुन निशा, रितेश सिंह, भारत निर्मलकर, तरुण ध्रुव, मसीह प्रकाश, अजरा खान, भारत लाल, पूजाध्रुव, मसीह प्रकाश, अजरा खान, भारत लाल, पूजा मांझी, सैयद मकसूद अली और उदय गंगवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उपचुनाव में तेज हुआ प्रचार, वार्ड-29 बना राजनीतिक प्रतिष्ठा का केंद्र
वार्ड क्रमांक-29 के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मतदाताओं तक अपनी पहुंच बढ़ाने में जुटे हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह व्यापक जनसंपर्क अभियान चुनावी मुकाबले को और रोचक बना रहा है। वार्ड में लगातार बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों के बीच अब सभी की नजर मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *