Portugal में रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का निधन, लिस्बन में हार्ट अटैक से गई जान; परिवार ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी (49) का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में हार्ट अटैक से निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही रायपुर में उनके परिवार, मित्रों और व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। अजय निहलानी यूरोप के एजुकेशनल टूर पर गए 40 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

जानकारी के अनुसार, यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। घटना के बाद विदेश में जरूरी कानूनी और दस्तावेजी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

पार्थिव शरीर भारत लाने की तैयारी, साथी कर रहे सभी औपचारिकताएं

परिजनों ने बताया कि अजय निहलानी के साथ यात्रा कर रहे नीरज बाजपेयी पुर्तगाल में मौजूद हैं और पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। सभी दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा।

अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि परिवार लगातार भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर शव को भारत भेज दिया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *