CUET UG 2026 Shift Timing Changed: सीयूईटी एग्जाम सेंटर्स पर भारी अव्यवस्था, एनटीए ने बदला दोपहर की शिफ्ट का टाइम; अब 4 बजे से होगी परीक्षा

CUET UG 2026 Exam Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) परीक्षा के पहले ही दिन छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। आज यानी 30 मई को देश के कई एग्जाम सेंटर्स पर जबरदस्त अव्यवस्था देखने को मिली। सुबह की शिफ्ट (morning shift exam) का पेपर तकनीकी दिक्कतों की वजह से काफी देरी से शुरू हुआ। इस हंगामे के बाद अब एनटीए ने एक ऑफिशियल नोटिस जारी करते हुए दोपहर की शिफ्ट के समय में बड़ा बदलाव (exam timing changed) कर दिया है।

सेंटर्स पर घंटों करना पड़ा इंतजार, सुबह की शिफ्ट रही लेट

सुबह की परीक्षा में शामिल होने आए छात्रों और उनके अभिभावकों ने सेंटर्स पर जमकर नाराजगी जताई। स्टूडेंट्स का कहना है कि वे अपने तय समय से बहुत पहले ही एग्जाम सेंटर (CUET exam center) पहुंच गए थे। इसके बावजूद उन्हें परीक्षा हॉल में बैठने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सर्वर और कंप्यूटरों में आई तकनीकी खराबी (technical glitches) के कारण सुबह का पेपर समय पर शुरू नहीं हो सका, जिससे छात्र काफी परेशान नजर आए।

दोपहर 3 बजे वाला पेपर अब शाम 4 बजे होगा शुरू

एग्जाम सेंटर्स पर मचे इस बवाल के बाद एनटीए (NTA official notice) ने तुरंत एक्शन लिया। एनटीए ने माना कि तकनीकी दिक्कतों के कारण पहली शिफ्ट में देरी हुई है। इसी को देखते हुए एजेंसी ने आज दोपहर 3:00 बजे आयोजित होने वाली दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय आगे बढ़ा दिया है। अब यह परीक्षा दोपहर 3 बजे के बजाय शाम 4:00 बजे से संचालित (exam from 4 PM) की जाएगी।

दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी रिपोर्टिंग

समय में बदलाव के बाद एनटीए ने रिपोर्टिंग टाइम (reporting time) भी जारी कर दिया है। शाम 4 बजे होने वाले पेपर के लिए छात्रों को दोपहर 2:30 बजे से ही एग्जाम सेंटर पर एंट्री मिलनी शुरू हो जाएगी। एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

एनटीए ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर और ईमेल आईडी

छात्रों और पेरेंट्स की मदद के लिए एनटीए ने तुरंत एक इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर (NTA Helpline Number) और ईमेल आईडी जारी की है। किसी भी तरह की समस्या या परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी के लिए छात्र हेल्पलाइन नंबर +91-11-40759000 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा अपनी शिकायत ऑफिशियल ईमेल [email protected] पर भेज सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र लगातार ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.ac.in पर नजर बनाए रखें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *