Pithora Liquor Scam: पिथौरा शराब दुकान में बड़ा खेल, बोतल में पानी मिलाते रंगे हाथों पकड़े गए 4 कर्मचारी; आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

पिथौरा (महासमुंद)। अगर आप भी शराब पीने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा देगी। महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान (Pithora Liquor Shop) में ग्राहकों के साथ चल रही धोखाधड़ी का बड़ा पर्दाफाश हुआ है। यहाँ आबकारी विभाग की टीम (Excise Department Raid) ने अचानक छापा मारकर दुकान के ही 4 प्लेसमेंट कर्मचारियों को अंग्रेजी शराब में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों दबोचा है।

टेबल पर सरेआम खुल रही थी सील (Liquor Adulteration Case)

जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम रूटीन चेकिंग के लिए अचानक पिथौरा की अंग्रेजी शराब दुकान पहुंची थी। वहां का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। दुकान के अंदर कर्मचारी बिना किसी डर के टेबल पर ‘मैकडॉवेल नंबर 1’ (McDowells No 1) के पाव का सील खोल रहे थे। सील खोलने के बाद वे उसमें पानी मिला रहे थे ताकि क्वांटिटी बढ़ाकर मोटी कमाई की जा सके। टीम ने मौके पर ही मिलावट का खेल बंद कराया और चारों को हिरासत में ले लिया।

सालों से एक ही जगह जमे थे आरोपी (Placement Staff Arrested)

इस पूरी मिलावटखोरी की ‘इनसाइड स्टोरी’ बेहद चौंकाने वाली है। पकड़े गए आरोपियों में उमेश मन्नाडे और करन सोनटके पिछले करीब 2 साल से इसी पिथौरा दुकान में जमे हुए थे। वहीं, नारायण निषाद और हेमंत पटेल भी पिछले 7-8 महीने से यहाँ ड्यूटी कर रहे थे। लंबे समय से एक ही जगह जमे होने के कारण इन कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके थे कि इन्हें अधिकारियों का कोई खौफ नहीं था। वे रोज आ रहे ग्राहकों को चूना लगा रहे थे।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज (Excise Act Action CG)

आबकारी विभाग ने मौके से पानी मिलाई गई मैकडॉवेल शराब के पाव जब्त कर लिए हैं। चारों आरोपियों को नौकरी से हटाने के साथ ही उनके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) (मदिरा में पानी की मिलावट) के तहत केस दर्ज (FIR Registered) किया गया है। विभाग अब इस बात की जांच कर रहा है कि इस खेल में क्या कोई बड़ा अधिकारी या ठेकेदार भी शामिल था।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *