रमेश गुप्ता, रायपुर। पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस वर्ष अब तक कुल 3252 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है।

यातायात पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना और यातायात व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखना है।

20 मई की रात चला विशेष अभियान
बीती रात्रि यातायात पुलिस ने शहर के अलग-अलग प्रमुख चौक-चौराहों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान एडीसीपी यातायात डी.आर. पोर्ते के नेतृत्व में संचालित किया गया।
विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने शहर के 9 प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की।

इन प्रमुख चौकों पर हुई कार्रवाई
चेकिंग अभियान निम्न स्थानों पर चलाया गया जिसमें तेलीबांधा चौक
पचपेड़ी नाका चौक,भांठागांव चौक
टाटीबंध चौक,कालीबाड़ी चौक
जय स्तंभ चौक,भनपुरी चौक
पंडरी थाना के सामने इन स्थानों पर यातायात अधिकारियों और जवानों की अलग-अलग टीमें तैनात की गई थीं।
61 वाहन चालक नशे में पकड़े गए
विशेष अभियान के दौरान कुल 61 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए। इनमें
32 कार चालक,15 मोटर साइकिल चालक,8 टाटा एस चालक,2 मेटाडोर चालक,4 ट्रक चालक
शामिल हैं।
सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत चालानी कार्रवाई की गई है और प्रकरणों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस ने दी सख्त चेतावनी
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है।
पुलिस का कहना है कि यह अभियान किसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा।
आम नागरिकों से यातायात पुलिस की अपील
यातायात डीएसपी सतीश ठाकुर ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें
वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें
निर्धारित गति सीमा का पालन करें
ट्रैफिक सिग्नल और पुलिस निर्देशों का पालन करें
नाबालिगों को वाहन चलाने न दें
एडीसीपी यातायात डी.आर. पोर्ते ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि सड़क पर संयम और धैर्य बनाए रखें सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता यातायात पुलिस रायपुर ने कहा है कि शहर में सुरक्षित, अनुशासित और जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार चलाए जाते रहेगा l