हमारी जनगणना, हमारा विकास, सोनहत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनहत, कोरिया।* जिले के सोनहत जनपद पंचायत में आगामी ‘जनगणना 2027’ के सफल क्रियान्वयन को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को जनगणना की प्रक्रिया और इसके महत्व से अवगत कराना था। मकानों की होगी गणना कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनगणना 2027 का पहला चरण मुख्य रूप से ‘मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना’ पर केंद्रित होगा।

इस चरण में क्षेत्र के हर मकान का विवरण दर्ज किया जाएगा, जो भविष्य में सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए आधार बनेगा।*मकानसूचीकरण, 1 मई से 30 मई, 2026 तक। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का विवरण एकत्र करेंगे।

* जनपद पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में *नाटककार* के द्वारा कल के माध्यम से बताया गया कि सटीक जनगणना ही सही विकास की कुंजी है। यदि हमारे पास क्षेत्र की जनसंख्या और मकानों की सही जानकारी होगी, तभी स्कूलों, अस्पतालों और सड़कों जैसी सुविधाओं का सही नियोजन हो पाएगा।

अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जब जनगणना कर्मी उनके क्षेत्र में आएं, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराएं।इस जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार संजय राठौर,नायाब सोनहत पटवारी निरंजन तिग्गा एवं अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *