ब्लू प्रिंट निर्माण कार्यशाला संपन्न: स्कूलों के बच्चों तक जरूर पहुंचे इस प्रशिक्षण का लाभ, समापन पर बीईओ शिवराम टंडन ने व्याख्याताओं को दी सीख

मस्तूरी/सीपत। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) मस्तूरी में विकासखंड स्तरीय ‘ब्लू टैक्सोनॉमी’ पर आधारित व्याख्याताओं की 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हो गया। एससीईआरटी (SCERT) रायपुर और डाइट (DIET) पेंड्रा के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यशाला के पहले चरण का लक्ष्य 11 से 15 मई तक पूरा किया गया। यह पूरा आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) शिवराम टंडन और बीआरसीसी (BRCC) सूरज कुमार क्षत्री के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्रश्न पत्र निर्माण की बारीकियों को व्याख्याताओं ने समझा

इस 5 दिवसीय कार्यशाला में कला, वाणिज्य, कृषि, संस्कृत, भूगोल, राजनीति विज्ञान, इतिहास और हिंदी विषय समूह के व्याख्याताओं ने हिस्सा लिया। बीआरजी (BRG) ग्रुप मस्तूरी के सुरेंद्र कुमार राय, शिवकुमार प्रधान, अमर सिंह चौधरी, मधुकर ओगरे, डोलनारायण चौधरी और डीआरजी बिल्हा से व्याख्याता शांति सोनी के विशेष सहयोग से यह प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में विभिन्न गतिविधियों और प्रस्तुतीकरण (Presentation) के माध्यम से ‘ब्लू टैक्सोनॉमी’ के सिद्धांतों और सटीक प्रश्न पत्र निर्माण की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षक ‘कलम’ देकर हुए सम्मानित

प्रशिक्षण के दौरान अलग-अलग विषय समूहों में बेहतरीन प्रतिभा दिखाने वाले चार उत्कृष्ट प्रतिभागी व्याख्याताओं को अतिथियों द्वारा विशेष रूप से लेखनी (कलम) भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यशाला में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ प्रमाण पत्र बांटे गए।

बच्चों की दक्षता और परीक्षा परिणामों में दिखेगा सुधा

समापन के मौके पर बीईओ मस्तूरी शिवराम टंडन ने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि ब्लू प्रिंट पर आधारित यह प्रशिक्षण स्कूली बच्चों की दक्षता, उत्कृष्टता और उनके परीक्षा परिणामों में बेहतर सुधार लाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि इस कार्यशाला की सीख हर हाल में विद्यालयीन स्तर पर बच्चों तक पहुँचनी चाहिए।

बीआरसीसी सूरज कुमार क्षत्री ने इसे प्रश्न निर्माण के लक्ष्यों को आसान बनाने का एक बेहतरीन माध्यम बताया, वहीं एबीईओ (ABEO) रुद्रेश्वर प्रसाद एक्का ने सभी शिक्षकों को गहनता से सीखने के लिए बधाई दी।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस समापन कार्यक्रम का सफल संचालन संकुल समन्वयक (कन्या सीपत) प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया। इसमें संकुल शैक्षिक समन्वयक (हिरी) सुचित्र चंदेल और चंद्र कुमार चंद्राकर का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान रोहित खूंंटे, दिलीप पाटिल, कृष्ण कुमार यादव, कृष्ण कुमार पटेल, मेवालाल खरे, लोभेराम साहू, अनिता शुक्ला, सुश्री ममता सिंह (व्याख्याता) और दीपक शर्मा समेत कई शिक्षाविद और लिंकन उपस्थित थे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *