Akhilesh Yadav के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई Prateek Yadav का बुधवार सुबह Lucknow में निधन हो गया। वे 38 साल के थे। निधन की खबर सामने आते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी समर्थकों में शोक की लहर फैल गई।
प्रतीक यादव, Mulayam Singh Yadav और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। वे बीजेपी नेता Aparna Yadav के पति थे। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। बुधवार सुबह उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया था। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।
प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते थे। उन्हें जिम और बॉडी बिल्डिंग का शौक था। Lucknow में उनका जिम और फिटनेस कारोबार भी था। उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की लीड्स यूनिवर्सिटी से MBA की पढ़ाई की थी। राजनीति से दूरी बनाए रखने के बावजूद वे अक्सर चर्चा में रहते थे।
हाल के दिनों में उनके निजी जीवन को लेकर भी चर्चाएं सामने आई थीं। हालांकि वे परिवार के साथ ही रह रहे थे। इस बीच निधन की खबर के बाद बड़ी संख्या में रिश्तेदार और समर्थक अस्पताल पहुंच रहे हैं। उनका शव फिलहाल अस्पताल में रखा गया है।
प्रतीक यादव ने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही समाजवादी पार्टी में कोई बड़ा पद संभाला। साल 2017 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वे राजनीति से दूर रहकर अपने कारोबार पर ध्यान देना चाहते हैं।