0मोबाइल हैक कर ग्रुप में घुसकर कर रहे फ्राड 0
0 पिछले वर्ष एसबीआई व यूनियन बैंक के मोनो के नाम से फ्रॉड किया गया था 0
0 किसी भी पीड़ितों ने शिकायत दर्ज नहीं कराई0
दिलीप गुप्ता
जनधारा समाचार
सरायपाली : सरायपाली के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में 4-5 दिवस के अंदर मोबाइल में सायबर ठगो द्वारा RTO CHALLAN.apk का फ्राड लिंक भेजकर लाखों रुपए की चपत लगाये जाने की जानकारी मिली है । अनेक लोगों द्वारा लिंक ओपन करते ही उनके बैंक खातों से धड़ाधड़ लाखों हजारों रुपए निकाल लिए गए । पर किसी भी पीड़ितों शिकायत दर्ज कराए जाने की सूचना नहीं है । ज्ञातव्य हो कि पिछले वर्ष एसबीआई व यूनियन बैंक का फ्राड लिंक भेजकर क्षेत्र से भरी राशि गायब कर ली गई थी । सोशल मीडिया , अखबारों व पुलिस द्वारा लगातार समझाइश दिए जाने के बावजूद आमजनता इन सायबर फ्राड लिंक को ओपन कर अपना आर्थिक नुकसान कर रहे हैं ।
डिजिटल युग में इस दौर में सायबर ठगी के माध्यम से सायबर ठग अब रोज रोज नए नए तरीके अपनाकर ठगी कर आमजनता को लूट रहे हैं। पहले बैंकों को टारगेट कर विभिन्न बैंकों का लिंक बाकायदा मोनो के साथ भेजा जा रहा था अब वर्तमान में आरटीओ चालान apk लिंक भेजकर लाखों रुपए बैंक से निकल लिए गए ।
इस संबंध में समय समय पर विभिन्न बैंकों, परिवहन विभाग , सायबर पुलिस व पुलिस विभाग आये दिनों लगातार सतर्क रहने की जानकारी देता रहा है किन्तु इसके बावजूद लोग इनके झांसे में आकर मोटी रकम अपने हाथों से गंवा रहे हैं। पुलिस में भी इस तरह की शिकायतें आ रही हैं।
इस संबंध में पीहू डेली नीड्स के संचालक व पत्रकार दिलीप गुप्ता ने बताया कि सायबर ठगों ने अब नया तरीका अपनाया है। विगत 30 अगस्त 2025 को उनके द्वारा संचालित ग्रुपो में साइबर ठगों ने दो अलग अलग नामो के सदस्यो का मोबाइल नंबर हैक कर सबसे पहले उनके नम्बरो के डीपी में स्टेट बैंक व यूनियन बैंक का मोनो लगाकर लिंक भेजा गया था जिसे ओपन करते ही बैंक खाते से पैसा निकलने का मैसेज आता है। इसी तरह मेरे दो विभिन्न ग्रुप सदस्यों के नम्बर को हैक कर यह जालसाजी किये जाने का प्रयास किया गया था। अभी फिर कुछ दिनों से इसी तरह की प्रक्रिया अपनाते हुवे RTO CHALLAN.apk नाम से लिंक भेजा जा रहा है जिसे अनेक लोगों द्वारा ओपन करते ही लाखों रुपए की चपत खाताधारकों को लग चुकी है । आज ही पुनः इस तह का लिंक कुछ ग्रुपों में भेजने की जानकारी मिली है । कुछ ग्रुपों का एडमिन होने के नाते मैंनेसावधानी बरतते हुए लिंक को डिलीट किया व ग्रुप से अस्थायी तौर पर हैक हो चुके नम्बरो को ग्रुप से रिमूव कर दिया गया है। पूर्व में स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक की योनो एसबीआई का लोगो के साथ लिंक आ रहा है तो वहीं यूनियन बैंक के नाम से भी इसी तरह का लिंक बैंक के लोगों के साथ आधार कार्ड लिंक किये जाने के नाम से अन्य ग्रुप में भेजा जा रहा था । अब RTO CHALLAN.apk के नाम से प्रारंभ हुआ है ।
वी सरायपाली टीआई नितेश ठाकुर ने बताया कि यह सही है कि सायबर ठगों द्वारा नए नए टेक्निक के माध्यमो से फ्राड किया जा रहा है। सावधानी ही बचाव का सबसे बेहतर व सुरक्षित उपाय है। किसी भी अनजान नम्बर से फोन आये तो उसे कभी भी कोई भी जानकारी निजी या बैंकों से संबंधित नही देनी चाहिए। टीआई श्रीठाकुर ने कहा कि इसके बावजूद कोई व्यक्ति इस तरह के झांसे में जाने अनजाने आता है तो इसकी जानकारी तत्काल रूप से हेल्पलाइन नम्बर 1930 में रिपोर्ट करें साथ ही संबंधित बैंकों व पुलिस को सूचना दी जानी चाहिए।
विदित हो कि पिछले वर्ष सारंगढ़ के ग्राम परसकोल के शासकीय स्कूल के प्रधानपाठक बुद्धदेव सोनवानी को पासवर्ड अपडेट करने के बहाने 1.84 लाख रुपये की ठगी एसबीआई योनो लिंक से की गई।