रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 लाख रुपये की संदिग्ध नगदी जब्त की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोका मिलेनियम प्लाजा स्थित हंस ट्रेवल्स के कार्यालय में एक संदिग्ध पार्सल मौजूद है, जो कोलकाता से दिल्ली भेजा जा रहा था।

पुलिस उपायुक्त संदीप पटेल के निर्देश पर न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने हंस ट्रेवल्स कार्यालय में दबिश दी।
तलाशी के दौरान तीन सफेद बोरों से भारी मात्रा में नगदी बरामद हुई, जिसमें 10 और 20 रुपये के नोटों के बंडल भरे थे।
जब्त की गई राशि में 20 रुपये के 400 बंडल और 10 रुपये के 800 बंडल शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 16 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की विस्तृत जानकारी आयकर विभाग को साझा कर दी है।
फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग इस बात की जांच कर रहे हैं कि यह राशि किसकी है और इसे किस उद्देश्य से दिल्ली भेजा जा रहा था।