कोंडागांव
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के पूसपाल गांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। शादी समारोह से लौट रहे बारातियों से भरी एक पिकअप गाड़ी पहाड़ी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही जान चली गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं।
हादसे का शिकार हुए घायलों में चार बच्चे, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। स्थानीय निवासियों की सहायता से सभी पीड़ितों को पिकअप से बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।