बंगाल में सियासी संग्राम: मतगणना शुरू, भवानीपुर में ममता पीछे, शुभेंदु आगे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है और शुरुआती रुझानों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है। भवानीपुर सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां शुरुआती रुझानों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी बढ़त बनाए हुए हैं।

दो चरणों में हुए मतदान के बाद अब ईवीएम से जनता का फैसला सामने आ रहा है। टीएमसी और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है और इसके लिए केंद्रीय बलों की 200 कंपनियां तैनात की गई हैं।

भवानीपुर सीट पर वोटों की गिनती कुल 20 राउंड में पूरी होगी। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह से तैयार हैं और पूरी प्रक्रिया नियमों के तहत पारदर्शिता के साथ कराई जा रही है। रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक अधिकारी और मतगणना स्टाफ को पहले से प्रशिक्षण दिया गया है। शुरुआती रुझानों ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है और अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि बंगाल की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *