कांकेर-नारायणपुर सीमा पर आईईडी विस्फोट: डी-माइनिंग के दौरान तीन जवान शहीद, एक घायल

कांकेर।

छत्तीसगढ़ के कांकेर और नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है। यह घटना उस समय हुई जब पुलिस की टीम इलाके को सुरक्षित करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी।

शहीद होने वाले जवानों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढपाले शामिल हैं। ये तीनों जवान धमाके की चपेट में आने से मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि आत्मसमर्पित माओवादियों से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा बल पिछले कई महीनों से इलाके में छिपाई गई आईईडी को बरामद कर निष्क्रिय कर रहे हैं। शनिवार को जब कांकेर पुलिस का दल एक आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक उसमें विस्फोट हो गया। सुरक्षा बल इलाके में अब भी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *