बीजापुर: जिले में सूखे नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब एक माह से फरार चल रहा मुख्य आरोपी आकाश ठाकुर को कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कारवॉश सेंटर की आड़ में नशीले पदार्थों का अवैध कारोबार संचालित कर रहा था। पूर्व में की गई कार्रवाई के दौरान मौके से गोली, कैप्सूल और थिनर जैसे नशे के सामान बरामद किए गए थे, जिसके बाद से आरोपी फरार था।
मामले में शामिल उसके सहयोगी धर्मेन्द्र कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा जिले से पकड़ा गया।
फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।
पुलिस ने साफ किया है कि सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कारवॉश की आड़ में नशे का कारोबार, सरगना गिरफ्तार

29
Apr