नारी शक्ति का हुंकार: मनेंद्रगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा का ‘जन-आक्रोश सम्मेलन’

अधिकारों की लड़ाई: प्रस्तावित संशोधनों में देरी पर बिफरीं महिलाएँ, एकजुट होकर बुलंद की आवाज़

एमसीबी। महिला सशक्तिकरण और राजनैतिक अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ मनेंद्रगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा विशाल ‘जन-आक्रोश महिला सम्मान सम्मेलन’ आयोजित किया गया। यह सम्मेलन उन बाधाओं के खिलाफ एक खुला शंखनाद था, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मार्ग में रोड़ा बन रही हैं।
यह प्रभावशाली कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा विभा अवस्थी के दिशा-निर्देश पर संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में चंपा देवी पावले (प्रभारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष) प्रतिमा पटवा (महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष),जिला मीडिया प्रभारी सुनीता शाह,रजनी तिवारी (सह प्रभारी), जयाकर (प्रदेश कार्य समिति सदस्य), कविता दीवान (जिला महामंत्री), और रीमा यादव (नगर पंचायत अध्यक्ष) एक साथ मंच पर मौजूद रहीं।

संशोधनों में देरी पर कड़ा ऐतराज

सम्मेलन का मुख्य केंद्र नारी शक्ति वंदन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों के समय पर पारित न हो पाने का विरोध था। वक्ताओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों में देरी अब बर्दाश्त नहीं है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और मंडल कार्य समिति के सदस्यों ने एकजुट होकर मांग की कि महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को सुनिश्चित करने वाले कानूनों को बिना किसी विलंब के लागू किया जाए।

बुलंद संदेश
हाथों में बैनर और नारों के साथ आयोजित इस सम्मेलन ने मनेंद्रगढ़ की राजनीति में स्पष्ट संदेश दे दिया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की सभी जिला पदाधिकारी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, मंडल पदाधिकारी और मंडल कार्य समिति के सदस्यों की भारी मौजूदगी रही। अंत में सामूहिक संकल्प लिया गया कि जब तक महिलाओं को उनका पूर्ण अधिकार प्राप्त नहीं होता, भाजपा महिला मोर्चा का यह आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *