0 नगर में निर्माण कार्यों की आड़ में किया जा रहा अवैध भंडारण 0
0 संबंधित विभाग की निष्क्रियता 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा नगर में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ कड़ी व बड़ी कार्यवाही करते हुवे 61 हाइवा व 1ट्रैक्टर ट्राली अवैध रेत भंडारण करने वालो पर कार्यवाही करते हुवे उसे नगरपालिका के सुपुर्दनामे मे दिया गया है । इस संबंध में विगत 25 मार्च को ” आज की जनधारा ” द्वारा समाचार प्रकाशन के प्रशासन व खनिज विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया था ।
सरायपाली नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में खनिज से संबंधित पदार्थों का संबंधित विभाग की निष्क्रियता के चलते ज़बरदस्त दोहन किया जा रहा है । निर्माण कार्यो की आड़ मे अवैध रूप से गिट्टी व रेत का अवैध भंडारण धड़ल्ले से किया जा रहा है। राजनैतिक संरक्षण के चलते विभाग भी कार्यवाही करने में हिचक रहे हैं । दुखद यह कि ऐसे मामलों में स्वयं राजनीति से जुड़े लोग व जिम्मेदार लोग संलग्न है । वहीं इसकी आड़ में विभिन्न क्षेत्रों जैसे पंचायतों व ठेकेदारों को फर्जी बिल भी दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है । इस अवैध कार्य में एक पूरा चैन सिस्टम काम कर रहा है जिन्हें संरक्षण स्वयं राजनीती से जुड़े लोग ही दे व कर रहे है । प्रशासन व विभाग को चाहिए कि वे क्षेत्र में संचालित क्रशर मशीनों का भौतिक सत्यापन कर आवक जावक रजिस्टर की भी जांच किए जाने पर आश्चर्यजनक तथ्य सामने आयेगा ।
इस संबंध में नायब तहसीलदार हरिप्रसाद ने जानकारी देते हुवे बताया कि लगातार नगर में अवैध रेत भंडारण व परिवहन के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी । जिसे एसडीएम अनुपमा आनंद द्वारा गंभीरता से लेते हुवे विभिन्न 6 स्थानों पर छापामार कार्यवाही करते हुवे 61 हाइवा व 1ट्रैक्टर ट्राली रेत को जप्त किया गया ।
अवैध रेत परिवहन व भंडारण करने वालो में
राकेश अग्रवाल पिता राजकुमार अग्रवाल सरायपाली से 05 हाईवा , मो. रियाज पिता मो. बशीर सरायपाली से 11 हाईवा , मो. मुदस्सर सरायपाली सेव 13 हाईवा , अंकित गुप्ता पिता गजानंद गुप्ता सरायपाली से 5 हाइवा ,रोशन अग्रवाल पिता दिनालाल बालसी से 11 हाइवा ,चेतन प्रधान पिता मोतीलाल प्रधान पतेरापाली से 16 हाइवा के साथ ही सूरज पिता पहाड़ सिंग से 1 ट्रैक्टर ट्राली जप्त किया गया ।
ज्ञातव्य हो कि अनेक लोगों द्वारा अपनी खाली पड़ी जमीनों व घेरा बंद स्थानो को इन रेत माफियाओं को किराया में उपलब्ध कराया जाता है जहां भरी मात्रा में अवैध रूप से रेत व गिट्टियों की डंप किया जाता है जहां से अधिक मूल्य पर इनका विक्रय किया जाता है । नगर के बाहरी क्षेत्रों में बड़े बड़े बाउंड्री वाल बनाकर उनमें डंप किया जाता है । अर्जुन्डॉ के साथ ही नगर के बाहरी इलाको में इस तरह अनेक स्थानों डंप किया जाता है । इसी तरह बोन्दा नवापाली मार्ग पर भी भारी संख्या में रेत व गिट्टियों का अवैध भंडारण कर विक्रय किये जाने की जानकारी मिल रही है । इसकी जांच आवश्यक है कि यह लाइसेंसशुदा है या गैर लाइसेंसी तो नहीं हैं ।
इस संबंध में खनिज अधिकारी देवेंद्र साहू से संपर्क किया गया पर उनसे संपर्क नहीं हो पाया ।
एसडीएम अनुपमा आनंद ने बताया कि अवैध रेत व गिट्टी खनन , भंडारण व परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जायेगी व अब सीधे वाहनों को भी जप्त किया जायेगा ।
एसडीएम द्वारा छापेमार कार्यवाही में 61 हाइवा अवैध रेत जप्त

29
Apr