जगदलपुर समेत बस्तर संभाग में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार शाम की बारिश ने मौसम को ठंडा और सुहाना बना दिया है, तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और 32 डिग्री से लुढ़ककर 20 डिग्री तक पहुंच गया, मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और दंतेवाड़ा में अगले तीन घंटे तक बारिश की संभावना जताई है, अचानक बदले मौसम ने राहत के साथ नई चिंता भी खड़ी कर दी है
बारिश से फसल पर खतरा, आगे हीटवेव का अलर्ट
लगातार बारिश से टमाटर और मक्का की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है, किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का खतरा मंडरा रहा है, संग्रहण केंद्रों में रखा धान भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है, वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट के बाद फिर तेजी से बढ़ोतरी होगी और आने वाले चार दिनों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है, प्रदेश में बिलासपुर सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई शहरों में भी तापमान 40 डिग्री के पार बना रहा
