कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट: लकड़ी के पटिया से पीट-पीटकर की हत्या, फिर खुद पहुंचा थाना

बलौदा बाजार कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मगरवाय में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही 65 बुजुर्ग मां की लकड़ी के पटिया से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दिया है और कोतवाली थाना पहुंच सरेंडर कर दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पहुंच जांच कार्यवाही किया । तथा घटनास्थल की जांच व शव का पंचनामा कार्यवाही कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार हेतु सौंप दिया है । हत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है ।
घटना के संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट ने बताया कि ग्राम मगरवाय की घटना है जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला बेबी बाई की हत्या हुई है आरोपी युवक उसका ही बेटा धनेश्वर वर्मा उम्र 42 वर्ष है जिसने सरेंडर कर दिया हैऔर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। प्रारंभिक पुछताछ में आरोपी पारिवारिक विवाद बता रहा है घटनास्थल जाकर जांच की गई है परिजनों से भी पुछताछ की जायेगी फिलहाल हमने शव का पंचनामा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है आगे जांच व पुछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *