तत्काल प्रभाव से लागू—अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं ।
( अम्बिकापुर )
जिला सरगुजा में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों और तहसीलदारों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन किया गया है।
कलेक्टर कार्यालय, अम्बिकापुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के तहत अपर कलेक्टर रामसिंह ठाकुर को अम्बिकापुर में अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।
वे जिला कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर रामराज सिंह को आबंटित समस्त कार्यों का निर्वहन भी करेंगे।
जे.आर. सतरंज, डिप्टी कलेक्टर को कलेक्टर द्वारा सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करेंगे.
वहीं विनय कुमार सोनी, अपर कलेक्टर को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ धौरपुर (लुण्ड्रा) के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दण्डाधिकारी तथा पंजीयन लोक न्यास (रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट) का प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में फागेश सिन्हा को सीतापुर अनुविभाग का एसडीएम और रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट बनाया गया है।
बनसिंह नेताम को अम्बिकापुर अनुविभाग की जिम्मेदारी देते हुए सिटी बस सोसायटी में कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में नोडल अधिकारी और जिला सत्कार अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है।
रामराज सिंह को उदयपुर अनुविभाग का एसडीएम एवं रजिस्ट्रार पब्लिक ट्रस्ट बनाया गया है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ तहसीलदारों के कार्यस्थल में भी बदलाव किया गया है।
उमेश्वर बाज को अम्बिकापुर से मैनपाट, श्रीमती तारा सिदार को मैनपाट से उदयपुर, तथा विकास जिंदल को उदयपुर से अम्बिकापुर पदस्थ किया गया है।
इसी तरह अमन चतुर्वेदी को लखनपुर से दरिमा, श्रीमती अंकिता पटेल को लखनपुर से बतौली तथा सुश्री कमलावती सिंह को बतौली से दरिमा स्थानांतरित किया गया है।
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

