डॉ. वर्णिका शर्मा ने की डिप्टी CM अरुण साव से मुलाकात, प्रतिभाशाली खिलाड़ी को मदद का मिला आश्वासन

रायपुर। डिप्टी CM अरुण साव से छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने मुलाकात कर विभिन्न सामाजिक और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोंडागांव स्थित बाल गृह की पूर्व छात्रा कु. रंजीता कुरैठी की उपलब्धियों और जरूरतों को प्रमुखता से रखा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि रंजीता कुरैठी ने जूडो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किए हैं और भारतीय दल का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया कि खिलाड़ी को उन्नत प्रशिक्षण के लिए जापान भेजने तथा अतिरिक्त पोषण आहार के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

इस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए खिलाड़ी से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डॉ. शर्मा ने बताया कि आयोग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बाल देखरेख संस्थाओं से 18 वर्ष की आयु पूरी कर बाहर निकलने वाले बालक-बालिकाओं के भविष्य निर्माण के लिए ठोस पहल की जा रही है, जिसमें यह प्रयास भी शामिल है।

उन्होंने आयोग की ओर से उपमुख्यमंत्री की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही बच्चों के खेल मैदानों की सुरक्षा, आवारा कुत्तों से बचाव और नगरीय क्षेत्रों में खुले गड्ढों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे भी उठाए।

उपमुख्यमंत्री ने इन सभी विषयों को आगामी विभागीय बैठक में शामिल कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दोनों की मुलाकात का देखें वीडियो:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *