अमृतधारा’ के तहत बांटे गए 151 मटके व राहगीरों को शरबत वितरण 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, सरायपाली द्वारा मानवता की सेवा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। मंच के ‘अमृतधारा अभियान’ के अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों और दुकानों पर 151 शीतल जल पात्र (मटके) का नि:शुल्क वितरण किया गया तो वहीं श्री राम हनुमान मंदिर के सामने तपती दोपहरी में राहगीरों को ठंडा व मीठे शरबतों का वितरण भी किया गया ।
शहर में आम नागरिकों के लिए पेयजल वितरण हेतु इस तह के मटका वितरण की पहल पहली बार किया गया है । व नगरवासियों ने इस पहल की सराहना भी की है ।
घंटेश्वरी मंदिर से की गई शुरुआत सेवा का यह कार्य नगर की अधिष्ठात्री देवी मां घंतेश्वरी मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया । इसके पश्चात यह अभियान मुख्य बाजार से होते हुए नगर के विभिन्न हिस्सों में पहुँचा, जहाँ राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए पानी सहित मटकों की व्यवस्था की गई।
मंच के सदस्यों ने बताया कि केवल मटका ही नहीं, बल्कि उसके साथ लोहे का स्टैंड और पानी निकालने के लिए जग भी नि:शुल्क प्रदान किया गया है। अभियान की खास बात यह रही कि दुकानदारों को मटके में पानी भरकर सौंपे गए, ताकि तुरंत ही लोगों को ठंडा और स्वच्छ जल मिलना शुरू हो जाए।
इन स्थानों पर हुई व्यवस्था:
नगर के बस स्टैंड, पुलिस थाना और मुख्य बाजार की ऐसी दुकानें जहाँ राहगीरों का आना-जाना अधिक है और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी, वहां प्राथमिकता के साथ ये मटके पेयजल हेतु उपलब्ध कराया गया ।
सेवा का उद्देश्य:
मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि अक्षय तृतीया पर किया गया दान अक्षय फल देता है। इस भीषण गर्मी में राहगीरों, ग्राहकों और आम जन को ठंडा पानी मिले, यही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। इस सेवा कार्य की नगरवासियों द्वारा खूब सराहना की जा रही है।
अक्षय तृतीया पर मारवाड़ी युवा मंच सरायपाली की अनूठी पहल शहर में पहली बार

19
Apr