दिलीप गुप्ता
सरायपाली : परशुराम जयंती के अवसर पर नगर में विभिन्न स्थानों पर अनेकवसामाजिक संगठनों के साथ ही गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा परशुराम जयंती पर शरबत व मीठा वितरण कर जयंती मनाई गई ।
आज श्री हनुमान राम जानकी मंदिर परिसर में गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा मंदिर के सामने स्थल लगाकर ठंडा शरबत व बूंदी वितरण किया है । मार्ग से गुजरने वाले सभी राहगीरों को ठंडा शरबत के साथ ही बूंदी भी वितरित किया गया । शाम को गीता भवन में श्री विष्णु भगवान के 6 वे अवतार श्री परशुराम जी की धूमधाम से पूजन का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
इस अवसर पर संजय शर्मा ,उमेश शर्मा ,योगेश शर्मा बजरंग शर्मा, दिलीप शर्मा ,श्यामशर्मा ,घंटी शर्मा , दीपक शर्मा , मोहन शर्मा ,सुनील शर्मा, तरुण शर्मा ,हनी शर्मा , हरिकिशन शर्मा , अशोक शर्मा , अनुज शर्मा ,अमित शर्मा , कैलाश शर्मा , जीतू शर्मा के साथ ही अनेक सामाजिक बंधु उपस्थित थे ।
गौण ब्राह्मण नवयुवक संघ द्वारा परशुराम जयंती पर शरबत व मीठा वितरण

19
Apr