अंबिकापुर में शर्मनाक मामला, प्रोफेसर पर छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप।

सरगुजा (छ.ग.) के अंबिकापुर शहर में एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है ।
जहां एक असिस्टेंट प्रोफेसर पर कॉलेज की छात्रा को अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगा है।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
वहीं अदालत ने भी आरोपी को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है।

व्हाट्सएप पर भेजे आपत्तिजनक   मैसेज, छात्रा हुई परेशान 

यह पूरा मामला शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या महाविद्यालय से जुड़ा है।
यहां पदस्थ असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ चंद्र किशोर कौशल पर आरोप है। कि उन्होंने छात्रा को व्हाट्सएप के जरिए अश्लील फोटो, अभद्र भाषा और आपत्तिजनक संदेश भेजा गया।
जानकारी के अनुसार छात्रा अक्टूबर/ नवंबर 2025 में प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंची थी।
उसी दौरान से प्रोफेसर उसे लगातार परेशान कर रहा था।

प्रिंसिपल को दिखाए सबूत, फिर दर्ज हुई शिकायत 

लगातार उत्पीड़न से परेशान छात्रा ने 27 फरवरी 2026 को कॉलेज प्रबंधन के सामने पूरा मामला रखा और आपत्तिजनक मैसेज दिखाए गए।
इसके बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हुई और 10 मार्च 2026 को पुलिस ने छात्रा की शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली।

हाई कोर्ट ने नहीं दी राहत, अग्रिम जमानत खारिज 

मामले में फंसने के बाद आरोपी प्रोफेसर ने अग्रिम जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख किया ।
लेकिन राहत नहीं मिल सकी। (चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ) की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले की गंभीरता और जांच की स्थिति को देखते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
राज्य सरकार की ओर से भी आरोपी को जमानत देने का कड़ा विरोध किया गया है।

जांच जारी है।आरोपी पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
और डिजिटल सबूतों को खंगाला जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए गए
हैं ।
जिसके चलते आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *