कोरबा – कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के सांसद प्रतिनिधि एवं विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान का जन्मदिन इस वर्ष बेहद धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे क्षेत्र में मानो उत्सव का माहौल बन गया, जहां कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।दीपका सहित अरदा, कुचैना और छिंनपुर जैसे कई गांवों में जन्मदिन समारोह आयोजित किए गए। हर जगह रहमान खान का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों के बीच शरबत, बिस्किट, केक और मिठाइयों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के दौरान पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा। देर शाम आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गईं, जिससे आसपास का वातावरण पूरी तरह जश्नमय हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव तनवीर अहमद जी, दिलीप सिंह जी ब्लॉक अध्यक्ष दीपका, भरत मिश्रा जी, अफजल अली जी, बालेंद्र सिंह, शत्रुहन पटेल महासचिव युवा कांग्रेस, दिनेश भैया मंडल उपाध्यक्ष, सफी खान, फिरत कंवर,शनि देव, शोएब मिर्जा, फ़ैयाज अंसारी, निर्मल यादव,सोनू गुप्ता, सतबीर, दीपक साहू, शंभू, राम कुमार, घनश्याम, राजेंद्र यादव,विकाश, रहमत, शेखर, शैलेश, अशोक कंवर, शिवचंद, एजाज़ अहमद, गोविंद, दिलशाय, नेपाल, ताज मोहम्मद, रवि सहित अनेक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।सभी ने रहमान खान के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके जनसेवा कार्यों की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रहमान खान लगातार क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा में सक्रिय हैं, जिसके कारण लोगों के बीच उनका विशेष सम्मान और विश्वास बना हुआ है।यह आयोजन न सिर्फ एक जन्मदिन समारोह था, बल्कि क्षेत्र में एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का भी प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें हर वर्ग के लोगों ने मिलकर उत्सव को यादगार बना दिया।
कटघोरा विधानसभा में रहमान खान का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया,पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल

14
Apr