पिथौरा (महासमुंद)
जिले में महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिथौरा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम पिलवापाली में रेड कार्रवाई की गई, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद की है, जिसकी कीमत लगभग 4,000 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण बरिहा (56 वर्ष) एवं रामसिंग बरिहा (36 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पिलवापाली थाना पिथौरा शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिथौरा में अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

14
Apr