रायगढ़: सावित्री राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान लगी आग, एक मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

रायगढ़: जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छातामुड़ा-सहदेवपाली स्थित सावित्री राइस मिल में एक भीषण हादसा हो गया। साइकलोन वेल्डिंग मशीन काटने के दौरान निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया और ठेकेदार का हाथ झुलस गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर मोहम्मद तासिम इस हादसे में करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रायपुर रेफर कर दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मजदूर के परिजनों ने शासन-प्रशासन से बेहतर उपचार और उचित आर्थिक सहायता की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर जूटमिल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही है कि वेल्डिंग कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *