खेत में रोपा लगा रहे ग्रामीणों पर गिरी आकाशीय बिजली, 3 की मौत

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग अंतर्गत सलोरा छुरी गांव में शनिवार को प्राकृतिक आपदा का कहर सामने आया है। खेत में कृषि कार्य के दौरान अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, छुरी बकरा बाजार सब-स्टेशन के समीप स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण धान रोपाई (रोपा) के काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ खेत की मेढ़ पर गाज गिर पड़ी। बिजली की सीधी चपेट में आने से तीन ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों की मदद से तीनों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कटघोरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर कटघोरा थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शवों को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *