गैस संकट के बीच राहत: अब छात्रों को मिलेगा 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच प्रशासन ने हॉस्टल और किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब जिले के विद्यार्थियों को भटकने की जरूरत नहीं होगी, उन्हें आसानी से 5 किलो वाला छोटा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में हुई समीक्षा बैठक के दौरान अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर ने गैस वितरकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्र अपना आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र दिखाकर गैस एजेंसियों से छोटा सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में यह भी साफ किया गया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसलिए आम लोगों को पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने वितरण व्यवस्था को लेकर सख्ती बरतने के भी संकेत दिए हैं। अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया है। वर्तमान नियमों के अनुसार, रिफिलिंग के लिए शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन का अंतराल अनिवार्य किया गया है। साथ ही, नए गैस कनेक्शन देने पर अभी अस्थाई रोक लगी हुई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी व्यक्ति वितरण कार्य में बाधा डालता है या कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ पुलिसिया कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *