अंबिकापुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, तीन लोगों की मौत

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकालो जंगल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने अंबिकापुर की दिशा में जा रही कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों में से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मलबे में फंसे घायल युवक को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *