चारधाम यात्रा 2026: केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू, जानें इस बार कितना लगेगा किराया और कैसे बुक करें टिकट?

देहरादून। चारधाम यात्रा 2026 को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। यात्रा से पहले 10 अप्रैल को प्रदेशभर में राज्यव्यापी मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सात जिलों में आपदा प्रबंधन का अभ्यास किया जाएगा। इस दौरान जोखिम और संसाधन मानचित्रण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीयन करा चुके हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 10 अप्रैल से हेली सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जाएगी।

यात्रा के दौरान हेली सेवाओं के संचालन के लिए UCADA ने आठ कंपनियों को अनुमति दी है। टिकट की बुकिंग आईआरसीटीसी के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से की जा सकेगी। श्रद्धालु केवल अधिकृत वेबसाइट से ही बुकिंग करें, अन्य वेबसाइटों से बुकिंग करने पर धोखाधड़ी की आशंका जताई गई है।

हेली सेवा के लिए किराया भी तय कर दिया गया है। गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए प्रति व्यक्ति 6077 रुपये, फाटा से 4840 रुपये और सिरसी से 3043 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इन दरों में जीएसटी और अन्य शुल्क अतिरिक्त होंगे तथा यह किराया एक तरफ का रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *