नई दिल्ली। Indian Premier League के 2026 सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इससे पहले बोर्ड ने शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया था, अब शेष 50 लीग मुकाबलों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार इस सीजन के मुकाबले देश के 12 शहरों में खेले जाएंगे। इनमें बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ शामिल हैं। ऊर्जा और ईंधन संकट की आशंकाओं के बावजूद टूर्नामेंट निर्धारित योजना के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में कुल 8 डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। डबल हेडर के पहले मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होंगे, जबकि दूसरे मैच शाम 7.30 बजे खेले जाएंगे।
पंजाब की टीम अपने घरेलू मुकाबले दो अलग-अलग मैदानों पर खेलेगी। टीम धर्मशाला में तीन मैच खेलेगी, जबकि न्यू चंडीगढ़ में भी उसके मुकाबले आयोजित होंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम जयपुर में चार घरेलू मैच खेलेगी।
वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने तीन घरेलू मैच बेंगलुरु में खेलेगी, जबकि उसके दो मुकाबले रायपुर में आयोजित किए जाएंगे। प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
- 28 मार्च (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs सनराइजर्स हैदराबाद – बेंगलुरु
- 29 मार्च (रविवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स – मुंबई
- 30 मार्च (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स – गुवाहाटी
- 31 मार्च (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटन्स – न्यू चंडीगढ़
- 1 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स – लखनऊ
- 2 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – कोलकाता
- 3 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs पंजाब किंग्स – चेन्नई
- 4 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस – दिल्ली
- 4 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs राजस्थान रॉयल्स – अहमदाबाद
- 5 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs लखनऊ सुपर जायंट्स – हैदराबाद
- 5 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs चेन्नई सुपर किंग्स – बेंगलुरु
- 6 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs पंजाब किंग्स – कोलकाता
- 7 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस – गुवाहाटी
- 8 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटन्स – दिल्ली
- 9 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – कोलकाता
- 10 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – गुवाहाटी
- 11 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – पंजाब किंग्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – न्यू चंडीगढ़
- 11 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स – चेन्नई
- 12 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs गुजरात टाइटन्स – लखनऊ
- 12 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – मुंबई
- 13 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स – हैदराबाद
- 14 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – चेन्नई सुपर किंग्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – चेन्नई
- 15 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs लखनऊ सुपर जायंट्स – बेंगलुरु
- 16 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs पंजाब किंग्स – मुंबई
- 17 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स – अहमदाबाद
- 18 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स – बेंगलुरु
- 18 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स – हैदराबाद
- 19 अप्रैल (रविवार) – दोपहर 3:30 बजे – कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स – कोलकाता
- 19 अप्रैल (रविवार) – शाम 7:30 बजे – पंजाब किंग्स vs लखनऊ सुपर जायंट्स – न्यू चंडीगढ़
- 20 अप्रैल (सोमवार) – शाम 7:30 बजे – गुजरात टाइटन्स vs मुंबई इंडियंस – अहमदाबाद
- 21 अप्रैल (मंगलवार) – शाम 7:30 बजे – सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स – हैदराबाद
- 22 अप्रैल (बुधवार) – शाम 7:30 बजे – लखनऊ सुपर जायंट्स vs राजस्थान रॉयल्स – लखनऊ
- 23 अप्रैल (गुरुवार) – शाम 7:30 बजे – मुंबई इंडियंस vs चेन्नई सुपर किंग्स – मुंबई
- 24 अप्रैल (शुक्रवार) – शाम 7:30 बजे – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs गुजरात टाइटन्स – बेंगलुरु
- 25 अप्रैल (शनिवार) – दोपहर 3:30 बजे – दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स – दिल्ली
- 25 अप्रैल (शनिवार) – शाम 7:30 बजे – राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद – जयपुर