कांकेर में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला जारी, 5 इनामी नक्सलियों ने हथियार डाल मुख्यधारा में लौटने का किया फैसला

कांकेर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। नक्सली कमांडर पापा राव के बाद अब उइकाटोला के जंगलों से 5 और हथियारबंद इनामी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है। ये सभी नक्सली आज कांकेर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आधिकारिक रूप से समर्पण करेंगे।

आत्मसमर्पण करने वाले इन नक्सलियों में एसीएम मंगेश, एसीएम गणेश उइका, एसीएम राजे, एसीएम हिड़मे उर्फ जमाली और एसीएम मंगति शामिल हैं। ये सभी अपने साथ एक एसएलआर और दो 303 राइफल जैसे आधुनिक हथियार भी लेकर निकले हैं। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इन पांचों नक्सलियों के समर्पण के साथ ही कांकेर जिले की मोहला-अवंधी संयुक्त एरिया कमेटी पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगी।

सुरक्षा बलों और जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विश्वास बहाली अभियानों का सकारात्मक असर अब नक्सली संगठनों पर स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। आत्मसमर्पण करने वाले इन पूर्व नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत लाभ प्रदान किए जाएंगे, ताकि वे समाज की मुख्यधारा से जुड़कर अपना भविष्य संवार सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *