जगदलपुर की सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर कैदी फरार, बस्तर पुलिस ने शुरू की सरगर्मी से तलाश

जगदलपुर। बस्तर संभाग के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले जगदलपुर सेंट्रल जेल से बुधवार की देर शाम एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल रहा, जिसके बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने कैदी के जेल से भागने की पुष्टि की है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जेल परिसर और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर तलाश तेज कर दी है। फिलहाल फरार कैदी का नाम और वह किस अपराध में सजा काट रहा था, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा जेल के भीतर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि कैदी के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके। एसपी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सुरक्षा में चूक के बिंदुओं पर भी गौर किया जा रहा है। कैदी को पकड़ने के लिए शहर के बाहर जाने वाले रास्तों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *