बिलासपुर: छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से गिरकर सफाई कर्मचारी की मौत, जीआरपी ने शुरू की जांच

Train Cancellation

बिलासपुर। अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात ओबीएचएस स्टाफ के एक कर्मचारी की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की है, जब ट्रेन बिलासपुर स्टेशन पहुंचने वाली थी। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेनों में साफ-सफाई के लिए निजी कंपनी एसकेएस के माध्यम से ओबीएचएस स्टाफ की नियुक्ति की गई है। मृतक की पहचान लोरमी के बाजार पारा निवासी 40 वर्षीय हरि शुक्ला के रूप में हुई है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से कुछ घंटे देरी से चल रही थी। रायपुर और बिल्हा से रवाना होने के बाद ट्रेन को बिलासपुर कोचिंग डिपो के पास कुछ देर के लिए रोकना पड़ा, क्योंकि संबंधित प्लेटफार्म पर पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी।

प्रत्यक्षदर्शी और सहकर्मी नरेंद्र श्रीवास के अनुसार, हरि शुक्ला ट्रेन के गेट पर खड़ा था। इसी दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया और चलती ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी के प्रधान आरक्षक योगेंद्र सिंह और उनकी टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब उन परिस्थितियों की जांच कर रही है जिनके कारण यह हादसा हुआ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *