रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तमनार ब्लॉक के अंतर्गत आमाघाट क्षेत्र में लगभग डेढ़ एकड़ भूमि पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध खेती का पर्दाफाश किया।
प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह अवैध कारोबार झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है, जो मूल रूप से झारखंड का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पूर्व 7 मार्च को दुर्ग जिले में अफीम की खेती का खुलासा हुआ था। इसके बाद 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के ही कोरंधा क्षेत्र में अवैध अफीम के खेत मिले थे। लगातार