गुवाहाटी। भारतीय जनता पार्टी ने असम विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 88 नाम शामिल हैं, जिनमें मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का नाम प्रमुख है। मुख्यमंत्री एक बार फिर अपनी पारंपरिक सीट जालुकबारी से चुनावी मैदान में उतरेंगे। पार्टी ने इस सूची में अनुभव और संगठनात्मक संतुलन को प्राथमिकता देते हुए कई पूर्व सांसदों और अनुभवी नेताओं पर भरोसा जताया है।
जारी सूची के अनुसार, धुबरी से अश्विनी राय सरकार, उत्तम प्रसाद, बिरसिंग जरूआ से माधवी दास, गोलपारा पश्चिम से पबित्र राभा और दुधनई से टंकेश्वर राभा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह अभयपुरी से भूपेन रॉय, बिजनी से अरूप कुमार डे, भवानीपुर-सोरभोग से रंजीत कुमार दास, मंडिया से बादल चंद्र आर्य, चमरिया से ज्योत्स्ना कलिता और बोको-चायगांव से राजू मेच को टिकट दिया गया है।
पार्टी ने गुवाहाटी और आसपास की महत्वपूर्ण सीटों पर भी नामों का ऐलान कर दिया है। पलासबारी से हिमांशु शेखर बैश्य, रंगिया से भबेश कलिता, कमलपुर से दिगंत कलिता, दिसपुर से प्रद्युत बोरदोलोई, नई गुवाहाटी से दिप्लु रंजन सरमा और गुवाहाटी सेंट्रल से विजय कुमार गुप्ता चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा प्रमुख चेहरों में बरखेत्री से नारायण डेका, नलबाड़ी से जयंत मल्ल बरुआ, तिहू से चंद्रमोहन पाटोवारी, तामुलपुर से बिस्वजीत देइमारी, गोरेस्वर से विक्टर कुमार दास, टांगला से बिकन चंद्र डेका और सिपाझार से डॉ. परमानंद राजबंशी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।


